नागपुर रेड जोन में जाने से बसों का संचालन भी नहीं

Buses do not operate due to going to Nagpur Red Zone
नागपुर रेड जोन में जाने से बसों का संचालन भी नहीं
नागपुर रेड जोन में जाने से बसों का संचालन भी नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  देर रात मनपा की ओर से नागपुर शहर को रेड जोन में घोषित कर दिया गया है। जिसके कारण नागपुर के चार डिपो से सामान्य यात्रियों के लिए अब बसों को नहीं चलाया जा रहा है। शहर के बाहर ग्रामीण डिपो से नागपुर छोड़ अन्य जगहों पर बसें शुरू रहेंगी।  नागपुर गणेशपेठ बस स्टैण्ड से केवल मजदूरों को भेजने के लिए ही बसें चलाई जा रही है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लंबे समय से एस टी बसें व रेल गाड़ियों को बंद कर रखा गया है। जिसके कारण कोई भी एक जगह से दूसरी जगह जा नहीं पा रहा है। ऐसे में मजदूरों को उनके अपने गृह गांव भेजने के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। नागपुर से यह बसें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के बॉर्डर तक मजदूरों को छोड़ने का काम कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने 22 मई से परिवहन व्यवस्था को शुरू करने को कहा था। नागपुर को रेड जोन को इससे हटाया था।

गुरुवार की देर रात तक मनपा की ओर से नागपुर रेड जोन में होने की पुष्टि नहीं हुई थी। ऐसे में गणेशपेठ बस स्टैण्ड से प्रति दिन 48 बसों को चलाने की तैयारी की थी। उम्मीद थी कि शुक्रवार से नागपुर के चारों डिपो से बसों का संचालन आम यात्रियों के लिए होनेवाला था लेकिन देर रात को नागपुर को रेड जोन में रखने से बसों को चलाने से मना किया गया है। ऐेसे में नागपुर मनपा सीमा में अगले आदेश तक बसों का संचालन नहीं होगा।  नागपुर जिला अंतर्गत अन्य चार डिपो जिसमें सावनेर, काटोल, रामटेक व उमरेड शामिल है। इन डिपो के माध्यम से प्रतिदिन 48 बसें नागपुर छोड़ जिले के हर तहसील तक यात्रियों को पहुंचाने का काम करेगी। एक बस में 22 यात्री, मास्क, सेनेटाइजर आदि सुरक्षा ऐहतियात बरतते हुए पहले दिन काटोल-नरखेड, काटोल-सावनेर, सावनेर-कलमेश्वर, रामटेक-मौदा, उमरेड-भिवापुर, उमरेड कुही मांडल आदि जगहों पर बसें चलाई गई।

Created On :   22 May 2020 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story