महामेट्रो के 3000 कामगारों के लिए लगेगा कैंप  

Camp will be organized for 3000 workers of Mahametro
महामेट्रो के 3000 कामगारों के लिए लगेगा कैंप  
महामेट्रो के 3000 कामगारों के लिए लगेगा कैंप  

डिजिटल डेस्क,नागपुर। पूरे देश भर में लॉकडाउन के साथ ही चल रहे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। नागपुर में भी नागपुर मेट्रो रेल परियोजना का कार्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मेट्रो काे दिसंबर 2020 तक पूरा करना था। इसमें रीच-2 का कार्य पूर्ण कर मेट्रो सेवा भी शुरू कर दी थी। फिलहाल रीच-2 और रीच-4 कार्य चल रहा था, जिसे बंद कर दिया गया है। इस कार्य मंे मेट्रो कर्मचारियों के अलावा साइट पर 5000 से ज्यादा लेबर कार्य कर रहे थे। बंद के कारण कुछ लेबर अपने घर चले गए, लेकिन कुछ के लिए अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाए गए हैं।

टीन शेड के कमरे
लॉकडाउन से पहले मेट्रो कर्मचारियों के अलावा 5000 से ज्यादा लेबर कार्य कर रहे थे। लॉकडाउन होते ही सभी कार्य बंद कर दिए गए। आधे लेबर अपने घर चले गए। शेष रहे 3000 कामगारों के लिए कंपनी की ओर से लेबर कॉलोनी में कैंप लगाए गए हैं और उनके रहने, खाने-पीने सहित सभी आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे करीब 16 कैंप लगाए गए हैं। टीन शेड से सेक्शन बना कर अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। जहां पर कामगार रह रहे हैं। सबसे ज्यादा कैंप हिंगना कास्टिंग यार्ड और कापसी के आगे आरटीडी यार्ड में लगाए हैं।

सभी की हो रही है जांच
जहां भी कैंप लगाए गए हैं, वहां पर लगातार मजदूरों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार कर्मचारियों को स्क्रिनिंग कर रही है। जो अधिकारी और अन्य कर्मचारी अवकाश लेकर बाहर गए थे। उनके दौरों की जानकारी भी ली गई है।

कंपनियों ने की व्यवस्था
हमने जिन कंपनियों को काम दिया था। उन्होंने अलग-अलग जगह कैंप लगाए हैं। वहां पर सभी कामगारों को रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की है। सभी की समय-समय पर स्क्रीनिंग की जा रही है।
अखिलेश हलवे, डीजीएम (काॅर्पोरेट), महामेट्रो नागपुर परियाेजना
 
 

Created On :   28 March 2020 6:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story