मनसर-कांद्री मार्ग पर  मालगाड़ी से टकराई कार, दो युवक घायल

Car collided with goods train on Mansar-Kandri road, two youth injured
मनसर-कांद्री मार्ग पर  मालगाड़ी से टकराई कार, दो युवक घायल
मनसर-कांद्री मार्ग पर  मालगाड़ी से टकराई कार, दो युवक घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रामटेक थाना अंतर्गत मनसर कान्द्री के बीच एनएच-7 पर मालगाड़ी से एक कार (एमपी-22, सीए-2555) टकरा गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। रेलवे क्रॉसिंग से मालगाड़ी कान्द्री माइन जा रही थी, जबकि कार जबलपुर की ओर से आ रही थी। यह घटना 26 अगस्त की रात करीब 12 बजे की है। राम ठाकुर (32), नितेश सोमकुंवर (30) दोनों सिवनी मध्य प्रदेश निवासी घायल हुए हैं। इन्हें नागपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।  घटना की जानकारी मिलते ही रामटेक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उधर, बताया जा रहा है कि मालगाड़ी पार करते समय रेलवे का कर्मचारी रहता है। परंतु घटना वाली रात कोई नहीं था।

Created On :   28 Aug 2020 6:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story