नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Case of molesting a minor, accused arrested
नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
बुलढाणा नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नांदुरा (बुलढाणा)। तहसील के एक ग्राम से पढाई के लिए शहर में आई एक नाबालिग का अपरण कर उसके  साथ छेड़खानी करने वाले  युवक को नागरिकों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया। इस मामले में पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी का नाम कलीम शहा है। विगत सप्ताह हुए लव जेहाद की दो घटना के कारण तहसील में पहले ही तनाव का वातावरण है। इस घटना ने आग में घी डालने का काम किया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के एक ग्राम निवासी 14 वर्षीय छात्रा शहर के एक स्कूल में पढ़ाई के लिए आती है। सुबह वह स्कुल होने के बाद निजी क्लास के लिए जा रही थी। लेकिन क्लास को समय होने से वह शिक्षक के घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच आरोपी कलीम शहा दुपहिया पर आया एवं उसने पीड़ित छात्रा को जबरदस्ती अपनी दुपहिया पर बैठाकर मलकापुर मार्ग से एक गांव के समीप सुनसान जगह ले जाकर वहां उस लड़की के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने हंगामा मचाने पर आसपास के परिसर के नागरिक वहां आए तथा उन्होंने उस युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द दिया।  घटना के बाद हिंदुत्ववादी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना पहुंचकर पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद  आरोपी कलीम शहा के खिलाफ धारा  अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक इंगोले कर रहे हैं।

Created On :   4 March 2023 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story