ओटीटी प्लेटफार्म पर केंद्र सरकार सख्त, सेंसरशिप लाने पर विचार

Central government strict on OTT platform, considering bringing censorship
ओटीटी प्लेटफार्म पर केंद्र सरकार सख्त, सेंसरशिप लाने पर विचार
नागपुर ओटीटी प्लेटफार्म पर केंद्र सरकार सख्त, सेंसरशिप लाने पर विचार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दर्शकों के बीच तेजी से पकड़ बना रहे ओटीटी प्लेटफार्म पर केंद्र सरकार सेंसरशिप लाने पर विचार कर रही है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म को आजादी क्रिएटिविटी के लिए दी गई है, अश्लीलता या गाली-गलौज के लिए नहीं। बहुत शिकायतें बढ़ी हैं। इसके लिए एक प्रक्रिया है। पहले स्तर पर प्रोड्यूसर अपने स्तर पर शिकायतों को दूर करता है। 90-92 प्रतिशत शिकायतों को यहीं निपटारा हो जाता है। फिर एसोसिएशन स्तर पर इसका समाधान होता है। इसके बाद सरकारी स्तर पर यह बात पहुंचती है। नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाती है। विभाग इसे गंभीरता से ले रहा है। बदलाव करना पड़े तो गंभीरता के साथ करेंगे। हम सख्त कदम उठाएंगे।

खबरों में बने रहना आदत : सी-20 परिषद के लिए नागपुर पहुंचे केंद्रीय सूचना व प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस क्लब में मीट द प्रेस में बोल रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर के आवास पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि कुछ भी कहकर खबरों में बने रहना कुछ लोगों की आदत बन गई है। वे समझते नहीं है कि कितना गंभीर विषय है। महिलाओं को लेकर थोड़े से भी गंभीर हैं, तो उन्हें जानकारी होनी चाहिए। एक सांसद के नाते बड़ी जिम्मेदारी बनती है। क्या छिपा रहे हैं? तब झूठ था या अब झूठ है, ये वही बता पाएंगे। पाकिस्तान में एशिया कप में भारतीय टीम को भेजने के बारे में पूछे जाने पर खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि पहले बीसीसीआई को तय करने दीजिए। फिर भारत सरकार निर्णय लेगी। इस अवसर पर भाजपा सांसद अशोक मेंढे, पूर्व मंत्री परिणय फुके उपस्थित थे।

साई का अतिक्रमण हटाने का आदेश : वाठोडा में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के निर्माण में आ रही दिक्कतों और विलंब पर चर्चा करते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने इसे लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें जमीन के हिस्से में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण होने का मुद्दा सामने आया था। फिलहाल जहां अतिक्रमण नहीं हुआ है, उसे संरक्षित करने को कहा गया है। जहां अतिक्रमण का मामला है, उसे छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
 

Created On :   20 March 2023 10:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story