चंद्रपुर : वाहन के बोनेट में घुसा 9 फीट का अजगर

Chandrapur: A 9-foot python enters the vehicles bonnet
चंद्रपुर : वाहन के बोनेट में घुसा 9 फीट का अजगर
चंद्रपुर : वाहन के बोनेट में घुसा 9 फीट का अजगर

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। वडगाव निवासी अनूप माथनकर व अविनाश रोडे  उर्जानगर पाइप लाइन से खेत से लौट रहे थे। इस समय उनके होंडा सिटी वाहन के सामने बहुत बडा सांप अचानक आ गया। उन्होंने वाहन रोककर पीछे लिया। उन्हें लगा सड़क पार कर यह सांप निकल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंधेरा होने से वे कुछ समझ नहीं पाए। कुछ देर बाद देखा तो सांप वहां नहीं था।  विशालकाय अजगर  वाहन के बोनेट में जा घुसा था।  उन्हें यह बात ध्यान आई तो रोंगटे खड़े हो गए।  उन्होंने सर्पमित्र साईनाथ चौधरी व अमित देशमुख से संपर्क किया। दोनों सूरज डहाके के साथ मौके पर पहुंचे। बोनेट से सांप को निकालने का प्रयास किया जा रहा था परंतु यह सांप विशालकाय होने से वाहन के इंजिन में फंस गया था। मशक्कत के बाद भी वह निकल नहीं रहा था। अंत में रात करीब डेढ़ बजे के दौरान दूसरे वाहन के सहयोग से ऊर्जानगर के कार वॉशिंग सेंटर में सर्प मित्र की मदद से वाहन को लाया गया। अमित देशमुख और सूरज डहाके ने फिर से सांप को निकालने की कोशिश की। 

सुबह के दौरान होंडा सिटी दुपहिया के बोनेट से इस अजगर को निकालने में सफलता मिली।  अजगर को बाहर निकाल कर उसकी लंबाई नापी गयी।  9 फीट होने की बात सामने आयी। रात 10  बजे इस अजगर को निकालने की शुरु की हुई मुहिम सीधे दूसरे दिन सुबह  खत्म हुई। गाडी के बोनेट में फंसे अजगर को बिना किसी हानि के सकुशल बाहर निकालना टेढ़ी खीर थी। सुबह वनविभाग के  क्षेत्र सहायक तावडे व फॉरेस्ट गार्ड दहेगांवकर को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गयी। उन्होने फौरन वहां पहुंच कर अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में इस अजगर को दूर जंगल में प्रकृतिमुक्त किया गया। हॅबिटॅट कॉन्जर्वेशन सोसाइटी के वन्यजीव रक्षक अमित देशमुख, सूरज डहाके, साईनाथ चौधरी, संजय गायन के अलावा रोहित चौधरी, नागेश घरत, पंकज डाखरे, सुमित मेश्राम, प्रमोद आसुटकर आदि इस समय उपस्थित थे। 

Created On :   27 Nov 2020 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story