- Home
- /
- कोहरे के कारण रद्द हुई छपरा-दुर्ग...
कोहरे के कारण रद्द हुई छपरा-दुर्ग ट्रेन
By - Anita Peddulwar |1 Dec 2021 11:31 PM GMT
यात्री परेशान कोहरे के कारण रद्द हुई छपरा-दुर्ग ट्रेन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोहरे की परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 15159 छपरा-दुर्ग स्पेशल ट्रेन व ट्रेन संख्या 1-5160 दुर्ग-छपरा स्पेशल ट्रेन को आगामी तीन माह तक के लिए रद्द कर दिया है। ट्रेन संख्या 15159 छपरा-दुर्ग स्पेशल ट्रेन हर बुधवार, गुरुवार, रविवार को 1 दिसंबर-2021 से 27 फरवरी-2022 तक व ट्रेन संख्या 1-5160 दुर्ग-छपरा स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार, शनिवार व सोमवार को 2 दिसंबर-2021 से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी। यह जानकारी दपूम रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई है।
Created On :   2 Dec 2021 5:00 AM GMT
Next Story