मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा; कारखाने के लिए12 सौ करोड़ की धनराशि

Chief Minister Eknath Shinde announced; 1200 crores for the factory
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा; कारखाने के लिए12 सौ करोड़ की धनराशि
जलगांंव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा; कारखाने के लिए12 सौ करोड़ की धनराशि

डिजिटल डेस्क, जलगांव। जलगांव जिला केले के लिए प्रसिध्द है। इस वजह से केले के तने से फायबर निकालकर कपड़ा निर्मिती की परियोजना शुरु करनेवाले है। इसलिए कंपनी को १२०० करोड़ का इन्सेंटिव उद्योग विभाग ने देने की जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार १६ फरवरी को जलगांव जिला दौरे पर आए थे। इस समय उनके हाथों विभिन्न विकासकामों का उद्घाटन किया गया है। जलगांव तहसील के भोकर में तापी नदी पर डेढ़ सौ करोड से पुल एवं जोड सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंच पर अविभावक मंत्री गुलाबराव पाटील, ग्रामविकास मंत्री गिरीश महाजन, उद्योग मंत्री उदय सामंत, बंदरे एवं खनिकर्म मंत्री दादा भूसे, सांसद उन्मेश पाटील, सांसद रक्षा खडसे, विधायक सुरेश भोले, विधायक चंद्रकांत पाटील, विधायक लता सोनवणे आदी उपस्थित थे।

भोकर पुल दोनों जिलों के लिए वरदान साबित होगा-
इस समय मुख्यमंत्री ने कहा, भोकर में डेढ सौ करोड़ से पुल का उद्घाटन किया गया। इस पुल की वजह से लगभग 70 किमी की दुरी बचेंगी। यह पुल जलगांव और धुलिया इन दोनों जिलों को वरदान साबित होगा। चोपडा मार्ग से शिरपूर जाना आसान होगा, चोपडा, जलगांव और धरणगांव इन तीनों तहसील की जनता को इस का लाभ होगा। यहां के लोगो में कनेक्टिविटी आसान होगी।

सिंचाई के लिए सरकार प्रयासरत-
राज्य की 38 हजार योजनाओं को जलआपुर्ति विभाग ने स्वीकृती दी है। सही मायने में हरएक को साफ एवं भरपुर पानी देना यह पुण्य का काम है। जलगांव के 1 हजार करोड़ के वाघूर परियोजना को स्वीकृती दी। अबतक राज्य की 22 जलसिंचाई परियोजना जो रुकी थी उन्हें स्वीकृती देने का काम सरकारने किया है। इस वजह से सही मायने में लगभग ढाई से पाच लाख हेक्टेयर भूमि को पानी मिलनेवाला है।

पाच जगह पर एमआईडीसी स्वीकृत-
धरणगाव, चोपडा, पाचोरा, मुक्ताईनगर और एरंडोल इन पाच जगह पर एमआईडीसी करने का भी अपने सरकारने निर्णय लिया है। जलगांव जिले को 100 नई बसेस, जिले का वारकरी भवन, अस्पताल का निर्माण के लिए सरकार प्रयासरत है। यावल उपसा सिंचाई योजना के लिए 592 करोड़ धनराशि का विषय उपमुख्यमंत्री महोदय के तरफ है। उनसे मिलकर यह विषय पर निर्णय लिया जाएगा। निम्न तापी परियोजना 541 करोड़ की परियोजना है। उसे सौ करोड धनराशि स्वीकृत की जाएगी। इस बजट में उसे हम शामिल करनेवाले है, ऐसा मुख्यमंत्री ने बताया।
 

Created On :   16 Feb 2023 8:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story