नगर रचना विभाग ने 174 करोड़ का राजस्व जुटाया

City planning department raised revenue of 174 crores
नगर रचना विभाग ने 174 करोड़ का राजस्व जुटाया
नागपुर नगर रचना विभाग ने 174 करोड़ का राजस्व जुटाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका के नगर रचना विभाग ने आय के लक्ष्य से आगे जाकर 174 करोड़, 71 लाख, 36 हजार 459 रुपए का राजस्व वसूल किया। बजट में विभाग को 119.60 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। वित्तीय वर्ष के अंत तक 250 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का विश्वास विभाग के उपसंचालक प्रमोद गावंडे ने व्यक्त किया। 
खड़ी हो रहीं ऊंची इमारतें : नागपुर को रहने के लिए सुरक्षित शहर माना जाता है। देश के विविध राज्यों से लोग नागपुर में बस रहे हैं। नागपुर में रहने के लिए देश के नागरिकों का रुझान बढ़ने से ऊंची इमारतें खड़ी की जा रही हैं। शहर के सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी-बड़ी आलीशान कॉलोनियां बन रही हैं। इमारतों के निर्माण कार्यों के नक्शे मंजूर करने के लिए मनपा के नगर रचना विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। इसमें से मनपा को मिलने वाले राजस्व में वृद्धि हुई है। लक्ष्य के पार जाकर राजस्व वसूली में छलांग लगाने से नगर रचना विभाग मनपा का अधिक आय देने वाले विभाग की श्रेणी में आ गया है।

निर्माण कार्य की नक्शा मंजूरी हुई आसान
नगर रचना विभाग से निर्माण कार्य को मंजूरी लेना ऑनलाइन सुविधा से आसान हो गया है। ऑनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक कागजों की प्रतिपूर्ति करने पर मंजूरी दी जाती है। ऑनलाइन सुविधा से मंजूरी की प्रक्रिया को गति मिली है। 

647 नक्शे को मंजूरी : नगर रचना विभाग ने 1 अप्रैल 2022 से 31 जनवरी 2023 के दरमियान दस महीने में 647 निर्माण कार्यों के नक्शे को मंजूरी दी। ऑफलाइन 279 और ऑनलाइन 368 नक्शे मंजूर किए गए।
 

Created On :   15 Feb 2023 1:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story