- यूपी में आज से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल, कोरोना गाइडलाइन का किया जाएगा पालन
- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार का दावा, म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 18 लोगों की मौत
- तमिलनाडु में कोरोना का कहर जारी, 31 मार्च तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
- टीकाकरण का दूसरा चरण: सोमवार की सुबह नौ बजे से कोविन 2.0 पर शुरू होंगे पंजीकरण
- करदाताओं को बड़ी राहत, 31 मार्च तक बढ़ी वार्षिक जीएसटी रिटर्न भरने की समयसीमा
बढ़ने लगी गर्मी, तापमान में उछाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। धीरे-धीरे धूप बढ़ने लगी है। मंगलवार को इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। तापमान में जबर्दस्त उछाल इस बात के संकेत माने जा रहे हैं कि इस बार गर्मी जबर्दस्त रह सकती है। 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 29.9 था और 19 फरवरी को इस साल का सबसे ज्यादा तापमान यानी 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। पारा उछाल मारते ही दिन में गर्मी महसूस हाे रही थी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात की ठंड भी कम हो गई है। इस बीच बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से शाम के बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहने व धूप बढ़ने से तापमान में वृद्धि हुई। दिन में गर्मी महसूस हुई। हवा की गति बेहद धीमी होने से रात का तापमान भी थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री था, वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से ज्यादा बढ़कर 13.2 डिग्री दर्ज हुआ। इस बीच बुधवार को नागपुर समेत विदर्भ में हल्की बूंदाबांदी व तेज हवा की चेतावनी दी गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा व बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की कमी हो सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।
कुछ विमानों में फिर देरी
विमानों में देरी का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार को भी तीन विमान नागपुर िवमानतल पर देरी से पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-509 अपने तय समय सुबह 7.45 बजे से 1.45 घंटे देरी से, नई िदल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-135 अपने तय समय दोपहर 12.10 बजे से 2.46 घंटे देरी से और पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-134 अपने तय समय दोपहर 12.30 बजे से करीब आधा घंटा देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचा।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।