मकान की खुदाई में मिले रानी विक्टोरिया काल के सिक्के

Coins of the Queen Victoria period found in the excavation of the house
मकान की खुदाई में मिले रानी विक्टोरिया काल के सिक्के
मकान की खुदाई में मिले रानी विक्टोरिया काल के सिक्के

डिजिटल डेस्क, वर्धा। हिंगणघाट तहसील के अलमडोह परिसर में 24 मई की शाम  शरद नत्थूजी देशमुख के घर खुदाई कार्य के दौरान रानी विक्टोरिया काल के  134 सिक्के मिले हैं। इसकी जानकारी प्रशासन को मिलते ही तहसीलदार के आदेश के बाद अल्लीपुर  पुलिस थाने में पंचनामा किया गया। 

बता दें कि, हिंगणघाट तहसील के अलमडोह में शरद नत्थूजी देशमुख का पुराना घर है।  शरद देशमुख कुछ वर्ष पहले ही अपना पुराना घर छोड़कर नागपुर में रहने आ गए।  इस दौरान घर की देखरेख गांव के ही जीतेंद्र साल्वे  कर रहे हैं। जीतेंद्र  साल्वे ने सोमवार को पुराने घर के पास एक तबेला बनाने के लिए संजय शंकर काबलकर, महेंद्र रामाजी कवडे, चंद्रशेखर मडावी को खुदाई का काम दिया। मजदूरों को जगह दिखाकर जीतेंद्र सालवे  घर की ओर चले गये। चारों मजदूर काम कर रहे थे कि महेंद्र कवडे को खुदाई के दौरान सफेद धातु के सिक्के  दिखाई दिए। कवडे  ने अपने साथी को इसकी जानकारी दी।

तीनों ने जीतेंद्र सालवे को सिक्के  मिलने की जानकारी दी। इसके बाद यह जानकारी शरद देशमुख को दी गई साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर आकर पंचनामा किया।  वर्ष 1862,1886  व रानी विक्टोरिया के समय के कुल 134 सिक्के जब्त किए गए। तहसीलदार के आदेश पर पुलिस ने  आकर पंचनामा किया है।शरद देशमुख ने सिक्कों को कोरोना काल में मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा करने का निवेदन किया है।

Created On :   26 May 2020 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story