कलेक्टर ने ई-कुबेर प्रणाली का किया शुभारंभ

By - Bhaskar Hindi |17 Jan 2023 5:36 PM IST
पन्ना कलेक्टर ने ई-कुबेर प्रणाली का किया शुभारंभ
पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने आज कोषालय की ई-कुबेर प्रणाली का शुभारंभ किया। जिला कोषालय अधिकारी गौरव गुप्ता ने इस प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि अब कोषालय से आधार आधारित एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरी पारदर्शिता के साथ ई-भुगतान संभव हो सकेगा। इस दौरान पेमेंट सिस्टम के बारे में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, जिला पेंशन अधिकारी ओ.पी. गुप्ता, सहायक कोषालय अधिकारी रामप्रताप प्रजापति भी उपस्थित थे।
Created On :   17 Jan 2023 5:35 PM IST
Next Story