कंपाउंड दीवार फांदकर होटल में घुसे, तोड़फोड़ कर किया लाखों का नुकसान  

Compound wall broke and entered the hotel, sacking millions
कंपाउंड दीवार फांदकर होटल में घुसे, तोड़फोड़ कर किया लाखों का नुकसान  
कंपाउंड दीवार फांदकर होटल में घुसे, तोड़फोड़ कर किया लाखों का नुकसान  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सदर स्थित बूटी सिनेमा हॉल के सामने एक होटल में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। होटल की सुरक्षा दीवार तोड़कर करीब 20 हमलावरों ने अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। आरोपियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। होटल संचालक गौतम सिंह ने सदर थाने में शिकायत की है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं

पुलिस सूत्रों के अनुसार सदर निवासी गौतम सिंह ने पुलिस को बताया कि, उनका सदर में फ्लेवर हाइट कैफे नाम से होटल है। यह होटल उन्होंने वर्ष 2015 में चर्च परिसर में बने कमरे में शुरू किया था। उस समय इस होटल को उन्होंने सीएनआई की एक महिला पदाधिकारी से बातचीत कर शुरू किया था। गौतम सिंह और उनके भाई विशाल सिंह होटल को संचालित करते थे। विशाल सिंह के अनुसार इस होटल को शुरू करतेे समय जब सीएनआई की महिला पदाधिकारी से एग्रीमेंट के लिए बात की, तो उसने कहा था कि, होटल शुरू कर दें, एग्रीमेंट की जरूरत नहीं है।  उसके बाद होटल को शुरू िकया। 

सिंह बंधुओं से उक्त संस्था की महिला पदाधिकारी किराया लेती थी। जब यह बात दूसरी संस्था सीआईपीबीसी (चर्च ऑफ इंडिया-पाकिस्तान-बर्मा साइक्लोन) के पदाधिकारियों को पता चली, तो उन्होंने सीएनआई संस्था को पत्र भेजकर जवाब-तलब किया था। तब सीएनआई की महिला पदाधिकारी ने सिंह बंधुओं से (दिसंबर 2019 में) िकराया लेना बंद कर दिया। बिजली का मीटर काट दिया। इस होटल की साज-सज्जा पर सिंह बंधुओं ने लाखों रुपए खर्च किए हैं। उनका कहना है  कि, डेढ़ साल से होटल बंद है। किराया देते आ रहे थे। अब किराया लेना भी बंद कर दिया गया।

सामान बाहर फेंका , टेबल-कुर्सियां चुराईं
गुरुवार को उनके इस होटल की दीवार तोड़कर कुछ अज्ञात आरोपी अंदर घुसे और तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया। होटल से टेबल-कुर्सियां भी चोरी होने का आरोप गौतम सिंह ने लगाया है। देर रात तक गौतम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी 

Created On :   24 July 2020 6:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story