नागपुर के शनि मंदिर में कब्जे को लेकर ववाद, तनाव
By - Anita Peddulwar |8 Aug 2020 12:05 PM GMT
नागपुर के शनि मंदिर में कब्जे को लेकर ववाद, तनाव
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनि मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी पर कब्जा करने का मामला थाने पहुंचा है। रिश्तेदारों के दो गुट आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। लोहा पुल के पास पुरातन शनि मंदिर है। मंदिर की आय को लेकर शर्मा परिवार के दो गुटों में लंबे समय से विवाद है। दोनों गुट छह-छह माह मंदिर की व्यवस्था संभालते हैं। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक विवाद हुआ और एक गुट ने मंदिर का ताला तोड़ दिया। इतने में दूसरा गुट भी पहुंच गया। आरोप है कि पुलिस एक गुट के समर्थन में है। उधर, धंतोली थाने के निरीक्षक दिलीप लांडगे ने कहा कि मंदिर प्रकरण को लेकर दोनों परिवार थाने पहुंचे थे। इस मामले की जांच की जा रही है।
Created On :   8 Aug 2020 8:49 AM GMT
Next Story