कांग्रेस ने पूर्व विधायकों-मंत्रियों को एक नये मोर्चे पर उतारा

Congress fielded former MLAs-ministers on a new front in Chhattisgarh
कांग्रेस ने पूर्व विधायकों-मंत्रियों को एक नये मोर्चे पर उतारा
मिशन 2023 कांग्रेस ने पूर्व विधायकों-मंत्रियों को एक नये मोर्चे पर उतारा

डिजिटल डेस्क, रायपुर। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चाल बदल गई है। यहां कांग्रेस ने अपनेे पूर्व विधायकों व मंत्रियों को एक नये मोर्चे पर उतारा है। इनमें से कई वे लोग भी शमिल हैं जिनकी टिकट 2018 के चुनाव में कट गई थी। इन्हीं में से करीब 20 नेताओं को 26 जनवरी से शुरू होने वाले ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ में महत्वूपर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला पर्यवेक्षक बनाया गया है। गौरतलब है कि चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को चार्ज करने छत्तीसगढ़ कांग्रेस मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव की निगरानी में 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने जा रही है।

इसके तहत यात्राएं निकाल कर, भारत जोड़ो यात्रा का संदेश बूथ-बूथ तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ में चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ गुरुवार को प्रदेश कार्यकारणी, जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षको की बैठक यहां बैठक ली। श्री यादव के मुताबिक कांग्रेस के इस अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम दस किलोमीटर यात्रा करेंगी। एक दिन में कम से कम तीन हजार किलोमीटर यात्रा होगी। ऐसे में 30 दिन में 90 हजार किलोमीटरसे अधिक यात्रा चलेगी। श्री यादव ने बताया कि, यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा।

 

Created On :   23 Jan 2023 5:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story