MP by-elections: कांग्रेस ने जारी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, BJP से कांग्रेस में गईं पारुल साहू सुरखी से प्रत्याशी

MP by-elections: कांग्रेस ने जारी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, BJP से कांग्रेस में गईं पारुल साहू सुरखी से प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। BJP से कांग्रेस में गईं पारुल साहू को सुरखी से प्रत्याशी बनाया गया है। ये लिस्ट दिल्ली हाईकमान की चर्चा के बाद जारी की गई है। गुरुवार को ही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दिल्ली रवाना हुए थे। कमलनाथ ने हाईकमान के साथ बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों और उपचुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। इस चर्चा में फाइनल नामों की लिस्ट आज जारी कर दी गई। अभी भी चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी है। 

इस लिस्ट में कांग्रेस ने जौरा से पंकज उपाध्याय, सुमावली से अजब कुशवाह, ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार, पोहरी से हरि वल्लभ शुक्ला, मुंगावली से कन्हैयालाल लोधी, सुरखी से पारुल साहू, मांधाता से उत्तम राज सिंह, बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू और सुवासरा से राकेश पाटीदार को उम्मीदवार बनाया है। 

Image

पहले 15 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी
इससे पहले कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इन दोनों लिस्ट को मिलकर कांग्रेस 28 में से 24 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। दिमनी विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह सीट से सत्य प्रकाश,गोहद सीट से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, करैरा सीट से प्रागी लाल जाटव, भांडेर से फूल सिंह बरैया, बमोरी से कहैन्या लाल, अशोक नगर से आशा दोहरे, अनुपपूर से विश्वनाथ, सांची से मदन लाल चौधरी, आगर से विपिन वानखेड़े,  हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से राम किश्न, सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को टिकट दिया था। 

Created On :   27 Sep 2020 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story