नागपुर के और 3 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, सभी सील

Containment zone declared in Nagpur and 3 areas, all sealed
नागपुर के और 3 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, सभी सील
नागपुर के और 3 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, सभी सील

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए शहर की 3 बस्तियों को कंटेनमेंट जोन (विशेष  संक्रमित क्षेत्र) घोषित कर सील कल दिया गया है। बुधवार को धंतोली जोन के पार्वती नगर को सील किया गया था। गुरुवार को धंतोली जोन के ही अंतर्गत गणेशपेठ एसटी क्वार्टर हुडको कॉलोनी, नेहरूनगर जोन अंतर्गत निराला सोसाइटी व ताजाबाद आजाद कॉलोनी तथा मंगलवारी जोन अंतर्गत कुशी नगर को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर उनकी सीमाओं को सील किया गया। इससे पहले मनपा के सतरंजीपुरा जोन में 3, गांधीबाग जोन में 3, आशीनगर जोन में 2 और मंगलवारी जोन में 1 बस्ती कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जा चुका है।  

ऐसी है स्थिति : सतरंजीपुरा में मृतक पॉजिटिव मरीज के संपर्क में सबसे अधिक लोगों के आने से यह क्षेत्र विशेष  संक्रमित माना गया। उसके बाद मोमिनपुरा में संक्रमितों की संख्या रही। पार्वती नगर के मृतक युवक के चेन की तलाश जारी है। इस क्षेत्र से  80 लोगों को बुधवार को क्वारंटाइन किया गया था। गुरुवार को और 150 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

इन बस्तियों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया 

गांधीबाग जोन        : मोमिनपुरा, भालदारपुरा, बैरागीपुरा
सतरंजीपुरा जोन     : सतरंजीपुरा , शांतिनगर, दलालपुरा
आशीनगर जोन      : राजीव नगर, संगम नगर
मंगलवारी जोन      : गौतम नगर गिट्‌टी खदान, कुशी नगर
धंतोली जोन          : पार्वती नगर, एसटी क्वार्टर, गणेशपेठ
नेहरू नगर जोन     : निराला सोसाइटी, ताजाबाद आजाद कॉलोनी

 

Created On :   8 May 2020 6:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story