दीपावली बाद पहली बार 500 पार हुए कोरोना मरीज

Corona patients crossed 500 for the first time after Diwali
दीपावली बाद पहली बार 500 पार हुए कोरोना मरीज
दीपावली बाद पहली बार 500 पार हुए कोरोना मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। दीपावली के बाद मरीजों की संख्या 500 पार पाई गई है। वैसे पिछले 4 दिन तक मरीजों की संख्या 500 तक रही, लेकिन मंगलवार को यह आंकड़ा 500 पार हो गया। 5383 नमूनों की जांच में 535 नए पॉजिटिव मिले। 6 लोगों की मौत भी हुई, जबकि  382 डिस्चार्ज किए गए।

ऐसी है स्थिति
 पिछले 24 घंटे में जिले में 5383 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 535 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों में 51 ग्रामीण, 482 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। 61 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह मेडिकल की जांच में 94, मेयो में 42, नीरी में 35, नागपुर यूनिवर्सिटी में 52, निजी लैब में 207 और 44 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,39,788 हो चुकी है। 6 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 2 ग्रामीण, 2 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। मृतकों की कुल संख्या अब 4,242 हो गई है।

93.81% रिकवरी दर
मंगलवार को 382 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1,31,141 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93.81% है।

4405 एक्टिव मरीज
वर्तमान में 4405 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 748 ग्रामीण, 3657 शहर के हैं। इनमें से 3032 होम आइसोलेट हैं। 1373 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
 

Created On :   17 Feb 2021 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story