अकोला के रामदास पेठ पुलिस थाना तक पहुंचा कोरोना, 1 पुलिस कर्मी संक्रमित

Corona reaches Ramdas Peth police station of Akola, 1 policeman infected
अकोला के रामदास पेठ पुलिस थाना तक पहुंचा कोरोना, 1 पुलिस कर्मी संक्रमित
अकोला के रामदास पेठ पुलिस थाना तक पहुंचा कोरोना, 1 पुलिस कर्मी संक्रमित

डिजिटल डेस्क, अकोला। अकोला के रामदासपेठ पुलिस थाना तक कोरोना पहुंच गया है। रामदास पेठ पुलिस थाने में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी की तबीयत खराब होने तथा कोरोना वायरस  के प्राथमिक लक्षण दिखाई देने पर उनके स्वास्थ्य की जांच करवाई गई थी। जांच के पश्चात पुलिस कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया । स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस कर्मचारी तथा उनके परिवार को अस्पताल में क्वारंटाइन कर परिसर को सील कर दिया है। पुलिस थाने का कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने के बाद संपर्क में आए कर्मचारियों में एक अनदेखा डर दिखाई दे रहा है। इस बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस निरीक्षक के संपर्क में आए 15 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन किया ।आगामी दिनों में  पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच किए जाने की प्रबल संभावना है।

15 कर्मचारी होम क्वारंटाइन  
पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद 50 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों को कन्टेन्मेन्ट जोन तथा बंदोबस्त में तैनात नहीं किया जा रहा है। इन कर्मचारियों को पुलिस थाने में अलग - अलग कामों की जिम्मेदारी दी जा रही है। रामदास पेठ पुलिस थाने का कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद थानाधिकारी ने उन कर्मचारियों की सूची तैयार कर रहे हैं जो पाजिटिव कर्मचारी के संपर्क में आए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस थाने के तकरीबन 15  कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन  किया गया।

चेन तलाश किया जा रहा है 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पाजिटिव पाए गए पुलिस कर्मचारी एक आकस्मिक मौत के बाद पंचनामा करने के दौरान संपर्क में आए थे। जिससे अब पुलिस उन मामले की जांच कर रही है कि उन्होंने अब तक कौन से घटना का पंचनामा किया था जिससे वे कोरोना वायरस मरीज के संपर्क में आए। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीज से वैद्यकीय अधिकारी अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

 पुलिस थाने को किया सैनिटाइज 
पुलिस थाने का कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने के पश्चात थानधिकारी ने मनपा के स्वास्थ्य कर्मचारी तथा एक सामाजिक कार्यकर्ता को जानकारी देकर पुलिस थाने को सैनिटाइज करवाया । पुलिस कर्मचारी भी नियमित रूप से अपने स्तर पर स्वयं का बचाव करने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहे हैं। 

Created On :   11 May 2020 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story