कोरोना: रेमडेसिवीर इंजेक्शन की नागपुर में कमी नहीं : डॉ. बल्लाल

Corona: There is no shortage of ramadasivir injection in Nagpur: Dr. Ballal
कोरोना: रेमडेसिवीर इंजेक्शन की नागपुर में कमी नहीं : डॉ. बल्लाल
कोरोना: रेमडेसिवीर इंजेक्शन की नागपुर में कमी नहीं : डॉ. बल्लाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अन्न व औषधि प्रशासन विभाग के  सहायक आयुक्त डॉ. पी.एम. बल्लाल ने कहा कि, कोरोना रोगियों के लिए जरूरी   रेमडेसिवीर इंजेक्शन की नागपुर विभाग में कमी नहीं है।  विविध कंपनियों के मुख्य बिक्री व संग्रहण केंद्र  नागपुर में हैं आैर जरूरत के अनुसार रेमडेसिवीर इंजेक्शन तुरंत विभाग में वितरित करने की व्यवस्था की गई है।

वितरण सरकारी मशीनरी के माध्यम से
उन्होंने कहा कि, नागपुर विभाग में नायलॉन, सिप्ला, हेटेरो, डॉ. रेड्डी, इन उत्पादकांे के रेमडेसिवीर इंजेक्शन बड़ी संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।  कोविड संक्रमण को देखते हुए विभाग ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन का नियोजन किया है।  रेमडेसिवीर व अन्य दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी  अपलोड करना कंपनी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।  इसके लिए दवा निरीक्षक स्वाति भरड़े की नोडल अधिकारी  के तौर पर नियुक्ति की गई है। रेमडेसिवीर का वितरण सरकारी मशीनरी के माध्यम से हो रहा है। निजी  कोविड अस्पतालों को  विविध कंपनियों की  वितरण व्यवस्था के माध्यम से इंजेक्शन की आपूर्ति की जाती है।

हजार वायल्स की जिले में अभी तक बिक्री
सिप्ला कंपनी के करीब 7 हजार 500 वायल्स उपलब्ध हैं। इस सप्ताह 15 हजार वायल्स की आपूर्ति होने वाली है। अब तक 1 लाख 82 हजार वायल्स का वितरण कंपनी की तरफ से विदर्भ व अन्य विभागों में किया गया है। नागपुर शहर में करीब 50 हजार वायल्स की बिक्री हुई है।  हेटेरो  कंपनी के 4 हजार 800 वायल्स मंगलवार को प्राप्त हुए हैं आैर बिक्री के लिए  8 हजार 500 वायल्स उपलब्ध हैं। नागपुर जिले में अभी तक 75 हजार वायल्स की बिक्री हुई है।
 

Created On :   17 March 2021 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story