युवक की पिटाई करने वाला पार्षद और उसका साथी गिरफ्तार

Councilor and his partner arrested for beating youth
युवक की पिटाई करने वाला पार्षद और उसका साथी गिरफ्तार
युवक की पिटाई करने वाला पार्षद और उसका साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विवाद में मध्यस्थता करने पर दिव्यांग पार्षद ने साथियों समेत एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। पार्षद ने बैसाखी से उसकी पिटाई की। तीन लोगों के खिलाफ कपिल नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी पार्षद समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कपिल नगर निवासी अजय शिवकुमार यादव (29)   पाॅवरग्रिड चौक में रजत सोनटक्के के चायनीज ठेले पर नाश्ता करने गया था। वहां  किसी बात को लेकर रजत और सौरभ यादव नामक युवक के बीच विवाद हो रहा था। अजय ने मध्यस्थता कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया। इस बीच रजत ने दिव्यांग पार्षद दिनेश वसंतलाल यादव (38) को फोन कर घटना की जानकारी दी। दिनेश अपने भाई सुदरेश (42) और शिव यादव (38), सभी रमाई नगर निवासी के साथ मौके पर पहुंचा और बैसाखी से अजय की पिटाई की, जबकि सुदरेश और शिव ने लात-घूसों से अजय को मारा। मामला थाने पहुंचा। पार्षद दिनेश और सुदरेश को गिरफ्तार किया गया है। शिव की तलाश जारी है।

कपिल नगर क्षेत्र में पुलिस ने तड़ीपार को किया गिरफ्तार
कपिल नगर परिसर में एक तड़ीपार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोबिन अहमद समसुद्दीन (32), टीपू सुल्तान चौक, यशोधरा नगर निवासी है। पुलिस उपायुक्त नीलोत्पल के विशेष दस्ते ने कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर कपिल नगर क्षेत्र के पटेल नगर में जैसे ही पुलिस का दस्ता पहुंचा मोबिन ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे धरदबोचा। मोबिन अहमद को दो वर्ष के लिए शहर पुलिस आयुक्तालय से तड़ीपार किया गया है। वह कन्हान में रहता था। पुलिस ने कपिल नगर थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

 

Created On :   21 July 2020 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story