विदर्भ में तेजी से बढ़ रहा कोविड-19, जानिए जिलावार कोरोना का आंकड़ा

covid-19 growing rapidly in Vidarbha, know district-wise Corona figures
विदर्भ में तेजी से बढ़ रहा कोविड-19, जानिए जिलावार कोरोना का आंकड़ा
विदर्भ में तेजी से बढ़ रहा कोविड-19, जानिए जिलावार कोरोना का आंकड़ा

अमरावती में 40  नए संक्रमित  , कुल संख्या हुई 2912
डिजिटल डेस्क, अमरावती। विदर्भ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।  अमरावती जिले में शनिवार को दोपहर तक कुल 40 संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2912  हो गई है। जबकि मरनेवालों की संख्या 86  है। शनिवार को शहर के एक मल्टीस्पेशालिट अस्पताल के संचालक एक और डाक्टर संक्रमित पाए गए है।  शनिवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 6  ग्रामीण और 34  मरीज शहरी क्षेत्र के है। इनमें 14  महिला और 26  पुरूष शामिल है।  

भंडारा में 18 कोरोना संक्रमित मिले , कुल संख्या हुई 370
दो स्वास्थ्य कर्मचारी समेत जिले में शनिवार को 18 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले है। संक्रमितों का आकड़ा 370 पर जा पहुंचा है। वहीं ठीक हुए चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब  127  संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। 
 
चंद्रपुर में कोरोना के 39  नये मामले
चंद्रपुर जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 39  नये मामले सामने आए है। इसके साथ ही अब कुल बाधितों का आंकड़ा 816 हो गया है। इस बीच 466  मरीजों को कोरोनामुक्त हो जाने के बाद विविध अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। अभी 346  का विविध केंद्रों पर उपचार शुरु होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन में दी गयी है।  इस बुलेटिन के अनुसार शनिवार को चंद्रपुर शहर में 20  तो शहर के ग्रामीण क्षेत्र में 2 पॉजिटिव मिले हैं। ब्रम्हपुरी में 3, कोरपना में 1, बल्लारपुर में 10 , वरोरा 1 और मूल में 2 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि जिले का डबलिंग रेट 13.5  है। जिले के कुल बाधितों में 557 पुरुष तो  239  महिलाएं है। इनमें 96 बाधित जिला व राज्य के बाहर के है।  । जिले में कोरोना से अब तक केवल २ लोगों की मौत हो गयी है। 
 
गड़चिरोली में  18 नये पॉजिटिव , अब तक 560  मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
गड़चिरोली.  कोरोना वायरस के मामले में शनिवार को बेहद सुखद समाचार सामने आये हैं। पिछले चौबीस घंटे में कुल 50 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी। वहीं 18 नये मरीज पॉजिटिव मिले। जिनमें अहेरी के 17 और मुलचेरा के 1 मरीज शामिल है। अब तक जिले में कुल 560 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।  जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल से 42 मरीजों को छुट्टी दी गयी। जबकि शनिवार की सुबह पुन: 8 ऐसे कुल 50 मरीजों को छुट्टी दी गयी। कोरोनामुक्त हुए 50 मरीजों में जिला पुलिस दल के 36  जवानों समेत जिला अस्पताल के 5 कर्मचारी और देसाईगंज के 5, आरमोरी के 2 व धानोरा, मुलचेरा के प्रत्येकि 1 मरीज शामिल हैं। वहीं 18 नये पॉजिटिव मरीजों में अहेरी तहसील के 17 व मुलचेरा के 1 मरीज शामिल है। जिले में कोरोना बाधित मरीजों की संख्या अब 712 पर पहुंच गयी है। वहीं 560  मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसके कारण जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 151  है। 
 
वर्धा  में 4 कोरोना संक्रमित

जिले में शनिवार को 4 कोरोना संक्रमित पाए गए है। ऐसे में अब जिले में कोरोना बाधितों की संख्या 274  तक पहुंच गई है। शनिवार को संक्रमित मरीजों मेंं हिंगणघाट के 38 साल के पुरूष के अलावा शहर के तीन मरीज शामिल हैं। शहर में पाजिटिव मरीजों में सेवाग्राम अस्पताल के 29 वर्षीय कर्मचारी और तारफैल परिसर में 32 साल के पुरूष व दो साल के बच्चे का भी समावेश है।  हिंगणघाट में माता मंदिर परिसर में 38  वर्ष का पुरूष भी संक्रमित पाया गया है। उक्त नागरिक करीब  10 दिनों से बीमार होने पर उपजिला अस्पताल और निजी चिकित्सक से इलाज ले रहा था। तबीयत अधिक बिगडने पर ५ अगस्त को सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में स्वैब नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार देर शाम संक्रमित पाया जाने पर प्रशासन ने माता मंदिर परिसर मे कंटेन्मेट जोन बनाया गया।
जिले में एक्टिव  35 कोरोना संक्रमित है। शनिवार तक जिला प्रशासन ने 10062   नमूनों को जांच के लिए भेजा है, इनमें से 9788  की रिपोर्ट मिल चुकी है। इस रिपोर्ट में  9468 की निगेटिव पाई गई है। कोरोना से अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी है  

 

Created On :   8 Aug 2020 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story