साइबर अपराधी ने डॉक्टर दंपति को लगाया लाखों का चूना

Cyber criminal duped doctor couple of lakhs
साइबर अपराधी ने डॉक्टर दंपति को लगाया लाखों का चूना
नागपुर साइबर अपराधी ने डॉक्टर दंपति को लगाया लाखों का चूना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सैकड़ों जवानों की आंखों की जांच का झांसा देकर साइबर अपराधी ने एक डॉक्टर दंपति को चूना लगाया। आरोपी के खिलाफ बजाज नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। साइबर टीम की मदद से प्रकरण को सुलझाने का प्रयास जारी है। 

लिंक को शेयर करते ही खाते से रकम गायब
न्यू अंबाझरी ले-आउट निवासी शुभांगी सुधीर भावे (63) निजी अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ है। गत 6 जून को साइबर अपराधी ने फर्जी नाम श्रीकांत शर्मा के रूप में फोन िकया। शुभांगी को श्रीकांत ने यह कहकर झांसा दिया कि वह सेना में है और सेना के लगभग 400 जवानों की आंखों की जांच करनी है। इसके लिए अनुमानित खर्च को लेकर दो-तीन बार उसने फोन किया था। शुभांगी को झांसे में आता देखकर उसने एक लिंक भेजी। उस लिंक को शेयर करते ही शुभांगी और उसके पति डॉ. सुधीर भावे के खाते की पूरी गोपनीय जानकारी आरोपी के पास पहुंच गई। इससे उसने बारी-बारी से दोनों के खाते से 2 लाख रुपए निकाल लिए।

खाते से रकम निकालने का संदेश मोबाइल पर आते ही मामले की पुलिस और संबंधित बैंक में शिकायत की गई। इस संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं िमला है। साइबर टीम की मदद से आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है। काटोल के एक मिर्ची व्यापारी से 2 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मिर्ची व्यापारी कोमल मिलिंद सरदार (36) की शिकायत पर काटोल पुलिस ने बंगलुरु  के मोहम्मद अमीर सुहेल पर ठगी का मामला दर्ज किया है। 

पैसे मिलने पर भी नहीं भेजी मिर्ची : पुलिस सूत्रों के अनुसार मौजा पंचवटी काटोल निवासी कोमल मिलिंद सरदार ने पुलिस को बताया कि 3 से 5 जून के दरमियान उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से सब्जी खरीदी का व्यवहार मोहम्मद अमीर सुहेल के साथ 4 लाख 47 हजार रुपए में किया। उन्होंने आरोपी के व्यक्तिगत बैंक खाते में करीब  2 लाख 30 हजार रुपए भेजा था। अारोपी ने पैसे मिलने के बावजूद जब हरी मिर्ची का वाहन नहीं भेजा तब कोमल ने काटोल थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है।
 

Created On :   9 Jun 2022 6:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story