नागपुर में दिन गर्म, रात ठंडी और बढ़ सकता है पारा

Days hot, nights cold in Nagpur and mercury may rise
नागपुर में दिन गर्म, रात ठंडी और बढ़ सकता है पारा
मौसम नागपुर में दिन गर्म, रात ठंडी और बढ़ सकता है पारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हवा का रुख बदलते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर से अब उत्तर-पश्चिमी हवा का जोर है। इस कारण दिन का तापमान काफी बढ़ गया है। दिन की गर्मी का असर रात पर भी हो रहा है। रात का तापमान भी धीरे-धीरे उछाल मार रहा है।  सोमवार को नागपुर की स्थिति दिन गर्म, रात ठंडी जैसी रही। रात को ठंडी का एहसास हुआ, लेकिन शहरवासियों को शीतलहर से निजात मिली है। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सर्दी का असर कम हो रहा है। दिन में थोड़ा गर्म महसूस होने लगा है। धूप अच्छी खिल रही है। दिन का पारा आैर बढ़ने की संभावना है। रात के तापमान में भी उछाल आएगा। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके पहले शहर लगातार चार दिन शीतलहर की चपेट में रहा।  

Created On :   1 Feb 2022 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story