परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लड़की के सामने अपमानित करने का बदला परिवार के चार लोगों पर हमला कर लिया। उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। घटित वाकये से पारडी थाने में नाबालिग सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। बुधवार को अदालत में पेश कर नाबालिग को सुधारगृह और आरोपी भाइयों को पीसीआर में लिया गया है। कलमना स्थित गौरी नगर निवासी जख्मी जलील बेग उसकी पत्नी शबाना बेगम (35) और उनके बेटे शाहिद बेग (17) और जिशान बेग (15) है, जबकि आरोपी मोहम्मद इमरान शेख उर्फ सोनू शेख इसाक (27) और उसका भाई मोहम्मद अय्याज शेख (28) और एक नाबालिग है।
घटित प्रकरण से जलील का साला मोहम्मद अन्वर और आरोपी ईमरान के एक ही लड़की से प्रेम संबंध थे। इसको लेकर अन्वर और ईमरान के बीच विवाद भी हुआ था। करीब एक-डेढ़ वर्ष पहले जलील ने अपने घर में मीटिंग लेकर इस प्रेम त्रिकोण के मसले को हल करने का प्रयास िकया था। मीटिंग में उसके साले के अलावा ईमरान और उस लड़की को भी बुलाया गया था। उस दौरान जलील ने लड़की के सामने ईमरान को बहुत अपमानित िकया था। तब से जलील और ईमरान के बीच में रंजिश जारी है। जलील होटल में काम करता है। ईमरान के घर के सामने से ही उसे होटल में जाना पड़ता है।
हमेशा की तरह मंगलवार की रात भी 11 बजे के दौरान जलील होटल से घर जा रहा था। उस वक्त ईमरान और उसके भाई ने नाबालिग की मदद से जलील को रोक लिया। उनमें विवाद हो गया। इस बीच जलील ने फोन कर बेटे को इसकी जानकारी दी। जिससे उसकी पत्नी शबाना दोनों बेटे शाहिद और जिशान के साथ मौके पर पहुंची। इस बीच जलील के पेट व माथे पर चाकू से वार िकया। बीच बचाव करने दौड़ी उसकी पत्नी व बेटों पर भी वार िकए गए। घटित प्रकरण के दौरान छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। घटना से कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच प्रकरण दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में लिया गया, जबकि ईमरान और अय्याज को िगफ्तार िकया गया। बुधवार को अदालत में पेश कर दोनों आरोपियों को 17 मार्च तक पीसीआर में लिया है। नाबालिग को सुधारगृह भेज दिया गया है।
Created On :   16 March 2023 12:07 PM IST












