ड्यूटी पर तैनात वेकोलि कर्मचारी पर जानलेवा हमला

Deadly attack on the Wacoli employee on duty
ड्यूटी पर तैनात वेकोलि कर्मचारी पर जानलेवा हमला
मामला दर्ज ड्यूटी पर तैनात वेकोलि कर्मचारी पर जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, राजुरा(चंद्रपुर)। वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती उपक्षेत्र में ड्यूटी पर कार्यरत एक कर्मचारी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की शिकायत राजुरा पुलिस थाने में दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सास्ती उपक्षेत्र में कार्यरत ईश्वर तामगाडे ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान रात 2 बजे के आसपास कुछ लोग आरसी कार्यालय के पास रखा आर्म केबल चोरी करने के उद्देश्य से आए थे। वे दिखाई देने पर ड्यूटी पर तैनात ईश्वर तामगडे ने जोर से चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया। उनके चिल्लाने पर चोरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में वे घायल हो गए। इसके तत्काल बाद चोर वहां से भाग गए। उक्त घटना की शिकायत राजुरा पुलिस थाना में दर्ज की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बता दंे कि आए दिन वेकोलि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। चोर कर्मचारियों पर जानलेवा हमले कर रहे हंै, जिससे कर्मचारियों को जान का खतरा बना हुआ है।  आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर्मचारियों ने की है।

Created On :   14 March 2023 3:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story