कोरोना से मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा , विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला

Death toll rises sharply from Corona, opposition attacks government
कोरोना से मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा , विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला
कोरोना से मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा , विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  देश के सर्वाधिक कोरोना ग्रसित मुंबई में संक्रमण के मामलों में भले थोड़ी कमी आई हो पर मृत्यु दर बढ़ रही है। फिलहाल मृत्युदर के मामले में महाराष्ट्र पड़ोसी राज्य गुजरात के बाद दूसरे क्रमांक पर है। बढ़ते मृत्यु दर को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला है।  बढ़ते मृत्युदर पर चिंता जताते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच जरूरी है वर्ना इसके फैलने का खतरा हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की तुलना में मुंबई में मृत्यु और संक्रमण का प्रमाण बहुत ज्यादा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो स्थित खराब हो सकती है।  मुंबई में जुलाई की मृत्यु दर 4.91 प्रतिशत थी जो 17 अगस्त तक बढ़ कर 5.40 प्रतिशत हो गई है। जबकि इस महीने रोजाना 7009 लोगों की जांच की गई। फडणवीस का कहना है कि मुंबई की कुल आबादी को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 7000 लोगों की कोरोना जांच बेहद ही कम है। मुंबई से देश की तुलना करें तो देश की मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत है, जबकि मुंबई की मृत्यु दर लगातार 5 प्रतिशत से ऊपर है, जो कि चिंता की बात है। 

81 फीसदी निगेटिव
महाराष्ट्र में अब तक 33 लाख 43 हजार 52 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं इनमें 6 लाख 41 हजार 694 (19.91%) लोग पॉजिटिव और 27 लाख 13058 (80.81%) निगेटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र में 96 फीसदी मरीज हल्के लक्षणों वाले हैं जबकि 3 फीसदी  मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

Created On :   19 Aug 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story