कर्ज में डूबे किसान ने लगाई फांसी

Debt-ridden farmer hanged himself
कर्ज में डूबे किसान ने लगाई फांसी
अमरावती कर्ज में डूबे किसान ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  तहसील के खानापुर ग्राम में एक 58 वर्षीय किसान ने कर्ज तले डूबे रहते परेशानी में अपने घर में फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली।  । जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करनेवाले किसान का नाम सुरेश किसनराव लांडे (58) है। बताया जाता है कि इस किसान पर महाराष्ट्र बैंक का तथा रिश्तेदारों का कर्ज था। उसके पास केवल दो एकड़ खेती है। खरीफ हंगाम में सोयाबीन व कपास की बुआई की थी। लगातार हुई बारिश के कारण उसकी फसलें नष्ट हो गई थी। नुकसानग्रस्त किसानेां की सूची में मोर्शी तहसील न रहने से अपने को शासन की कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी। इस कारण लिया हुआ कर्ज किस तरह अदा करना, इस परेशानी में सुरेश लांडे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोर्शी पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है। 


 
 

Created On :   16 Nov 2021 7:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story