नागपुर में जमाखोरों के कारण बढ़ी आक्सीजन की किल्लत

Depression in Nagpur increased due to hoarders
नागपुर में जमाखोरों के कारण बढ़ी आक्सीजन की किल्लत
नागपुर में जमाखोरों के कारण बढ़ी आक्सीजन की किल्लत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में काेरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने से मांग बढ़ रही है। भविष्य में मांग और भी बढ़ सकती है। इसे देखते हुए सप्लायरों से ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई का नियोजन करने के निर्देश महापौर की अध्यक्षता में हाईकोर्ट द्वारा गठित समिति ने दिए हैं। 

और कहा...इसलिए बढ़ाने पड़े दाम 
समिति ने ऑक्सीजन उत्पादक तथा सप्लायराें की बैठक बुलाई थी। समिति अध्यक्ष महापौर संदीप जोशी ने उनकी समस्याएं सुनीं। बताया गया कि अनेक अस्पतालों में ऑक्सीजन की जमाखोरी किए जाने से अन्य अस्पतालों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कच्चा माल भिलाई से लाना पड़ता है, इसलिए खर्च बढ़ गया है। अत्यावश्यक सेवा के चलते 24 घंटे सेवा में तैयार रहना पड़ रहा है, जिसके चलते मजदूरी खर्च बढ़ गया है। सैनिटाइजेशन पर भी खर्च करना पड़ रहा है। इन कारणों से 25 से 30 प्रतिशत दाम बढ़ाने पड़े हैं। सभी की समस्याएं सुनने के बाद महापौर ने यथास्थिति नियोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अर्चना कोठारी, अन्न व औषधि प्रशासन के सह-आयुक्त महेश गडेकर उपस्थित थे।

Created On :   23 Sep 2020 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story