वाहन की ठोकर से घायल वृद्ध को डायल १०० ने पहुंचाया अस्पताल

By - Bhaskar Hindi |17 Jan 2023 5:10 PM IST
पन्ना वाहन की ठोकर से घायल वृद्ध को डायल १०० ने पहुंचाया अस्पताल
पन्ना। पन्ना के थाना सलेहा अंतर्गत अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया था। जिसकी सूचना डायल १०० को प्राप्त हुई सूचना पाकर सलेहा थाना में तैनात डायल १०० के पायलट व स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया तो किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ५५ वर्षीय व्यक्ति गंभीर तरीके से घायल हो गये हैं जिन्हें डायल १०० स्टॉफ द्वारा इलाज हेतु सलेहा अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।
Created On :   17 Jan 2023 5:10 PM IST
Next Story