दो पक्षों में हुआ विवाद, भाई को बचाने गई बहिन के ऊपर किया हमला

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत ग्राम भटवा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद को लेकर बचाने गई बहिन के ऊपर हमला कर घायल कर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भटवा में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर दोबारा झगडा शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। विवाद होता देख वहीं पर खडी युवती द्वारा देखा गया कि उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे हैं। जिससे बहिन अपने भाई को बचाने पहुंची लेकिन विवाद कर रहे लोगों द्वारा उसके साथ भी मारपीट की गई जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। १९ वर्षीय युवती ने बताया कि उसके ऊपर फरसे से वार किया गया है जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। विवाद को देख आसपास के लोगों ने विवाद को शांत करवाते हुए घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई में भर्ती कराया जहां पर युवती की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया गया। जहां पर युवती का इलाज जारी है।
Created On :   25 Feb 2023 4:28 PM IST