जिला जेल पन्ना को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

By - Bhaskar Hindi |22 Jan 2023 4:30 PM IST
पन्ना जिला जेल पन्ना को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला जेल पन्ना के उप जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा जेल मुख्यालय के महानिदेशक को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक ०२ जनवरी २०२३ को दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जेल के क्रियाकलापों, जेल नियमों का उचित रूप से पालन के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव में जिला जेल पन्ना को आईएसओ १४००१:२०१५ एवं आईएसओ ९००१:२०१५ प्राप्त हुआ है। जिसका प्रमाण पत्र जिला जेल पन्ना को प्राप्त हुआ है।
Created On :   22 Jan 2023 4:30 PM IST
Next Story