होली पर मुंबई से दोगुना ज्यादा पियक्कड़ वाहन चालक नागपुर में पकड़ाए

drunken driver arrested in Nagpur more than Mumbai during holi festival
होली पर मुंबई से दोगुना ज्यादा पियक्कड़ वाहन चालक नागपुर में पकड़ाए
होली पर मुंबई से दोगुना ज्यादा पियक्कड़ वाहन चालक नागपुर में पकड़ाए

डिजिटल डेस्क, मुंबई/नागपुर। राजधानी और उपराजधानी में होली के दिन नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुंबई पुलिस ने होली के दिन नशे की हालत में वाहन चलाने व ट्रैफिक से जुड़े नियमों के उल्लंघन के लिए 5663 मामले दर्ज किए है। इसमे से नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए 368 वाहन चालक पकड़े गए है। बिना हेल्मेट के गाड़ी चलाते हुए 3075 वाहन चालकों के खिलाफ, नोपार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के  लिए 348 वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जबकि लापरवही से गाड़ी चलाने के 6 और ट्रैफिक से जुड़े अन्य नियमों के उल्लंघन के लिए 1866 वाहनचालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उपराजधानी नागपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 845 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जबकि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 856 लोगों को पकड़कर पुलिस ने कार्र‌ाई की। 52 शराब बेचने वालों को भी नागपुर पुलिस ने दबोचा है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में होली के दिन 5663 मामले दर्ज किए। इस सभी वाहनचालकों से जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया।  

ठाणे पुलिस ने पकड़ी 32 लाख की चरस

ठाणे पुलिस के हफ्ता वसूली विरोधी प्रकोष्ठ ने मुब्रा इलाके से 15 किलो 700 ग्राम चरस के साथ जम्मू-कश्मीर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम साजिद खान उर्फ मूसा, अब्दुल समज गुजली व  मोहम्मद मकबूल भट है। तीन के पास अलग-अलग मात्रा में चरस मिली थी जिसे इकट्‌ठा करने के बाद उसका वजन 15 किलो 700 ग्राम है। बजार में इसकी कीमत 32 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इनके पास से नगद रकम भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे चरस को मुंबई में बेचने के लिए लाए थे।

Created On :   3 March 2018 1:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story