मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके हुए महसूस, मौसम विभाग ने की पुष्टि

Earthquake tremors felt in many districts of Madhya Pradesh, Meteorological Department confirms
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके हुए महसूस, मौसम विभाग ने की पुष्टि
झटके मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके हुए महसूस, मौसम विभाग ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रविवार दोपहर 12 बजे के बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।  मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टि करते हुए कहा कि  दोपहर करीब 12:54 बजे धार, बड़वानी, अलीराजपुर में भूकंप के झटके महसूस हुए। जिसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था। प्रभावित जिलों में बड़वानी, अलीराजपुर, धार के अलावा आसपास के जिले इंदौर, झाबुआ और खरगोन भी शामिल हैं।

                            

 इससे पहले 1 नवंबर 2022 को  मध्यप्रदेश के 6 जिलों में  भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसका केंन्द्र डिंडोरी रहा।  01.11.2022 को प्रातः 08:43:50 बजे भा.मा.समयानुसार भूस्थानिक केंद्र 22.73 डिग्री उत्तर अक्षांश, 81.11 डिग्री पूर्व देशांतर डिंडोरी, मध्य प्रदेश में 4.3 तीव्रता का मध्यम भूकंप दर्ज हुआ, जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था।  उस समय डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट, उमरिया जिले प्रभावित हुए थे।

भारतीय मानक ब्यूरो के मुताबिक, भूकंप के हिसाब से देश को 5 अलग-अलग जोन में बांटा गया है। देश में पांचवें जोन को सबसे ज्यादा खतरनाक और सक्रिय माना जाता है। इस जोन में आने वाले राज्यों और इलाकों में तबाही का स्तर भी काफी ज्यादा रहता है। 

किस जोन में कौन सा राज्य?

पांचवें जोन में देश का 11 फीसदी जमीन का हिस्सा आता है। वहीं चौथे जोन में 18 फीसदी और तीसरे जोन में 30 फीसदी आता है। इनमे सबसे ज्यादा खतरा जोन 4 और जोन 5 वाले राज्यों को है। ऐसे में किस जोन में कौन सा राज्य आता है। ये समझना बेहद जरूरी हो जाता है। क्योंकि इनमें से कुछ राज्य ऐसे है जिनमें अलग-अलग जोन आते हैं। इसमें सबसे पहले कमजोर जोन के बारे में जानते हैं। 

जोन के बारे में जानिए 

Earthquake Zone 1: इस जोन में आने वाले क्षेत्र को कोई खतरा नहीं होता हैं। इसलिए इसके बारे में समझने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। 

Earthquake Zone 2: इसके जोन के अंतर्गत राजस्थान, मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और तलिमनाडु के कुछ इलाके आते हैं। 

Earthquake Zone 3: इस जोन के तहत केरल, गोवा, लक्षद्वीप समूह, उत्तर प्रदेश और हरियाणा का कुछ हिस्सा, पंजाब और गुजरात का कुछ इलाका, पश्चिम बंगाल का कुछ हिस्सा , पश्चिमी राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार का कुछ इलाका, झारखंड का उत्तरी हिस्सा और छत्तीसगढ़ कुछ इलाका आता है। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक का भी कुछ इलाका आता है।

Earthquake Zone 4: जोन 4 में जम्मू और कश्मीर का हिस्सा, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड का कुछ इलाका आता है। साथ ही हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, सिक्किम, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से, बिहार और पश्चिम बंगाल का छोटा हिस्सा, इसके अलावा गुजरात, पश्चिमी तट के पास महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा, वहीं जोन 4 में पश्चिमी राजस्थान का छोटा हिस्सा आता है। 

Earthquake Zone Zone 5: इस जोन में जम्मू और कश्मीर का हिस्सा, जिसमें कश्मीर घाटी भी शामिल है, उत्तरी बिहार का हिस्सा, हिमाचल का पश्चिमी हिस्सा, उत्तराखंड का पूर्वी इलाका, गुजरात का कच्छ, इसके अलावा भारत के सभी पूर्वोत्तर राज्य, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी जोन 5 में ही आते हैं। 

Created On :   19 Feb 2023 4:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story