19 मार्च को चुनाव, जोरों पर चल रहा प्रचार

Election on March 19, campaigning in full swing
19 मार्च को चुनाव, जोरों पर चल रहा प्रचार
राजनीतिक दल भी मैदान में कूदे 19 मार्च को चुनाव, जोरों पर चल रहा प्रचार

डिजिटल डेस्क, मुंबई ।  राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की सीनेट की 10 स्नातक सीटों के लिए 19 मार्च को मतदान होना है। ऐसे में सभी उम्मीदवार जोरों-शोरों से प्रचार में जुटे हैं। इस बार का चुनाव खास इसलिए भी है क्योंकि राजनीतिक संगठन सीधे तौर पर इस चुनाव में कूद गए हैं। महाविकास आघाड़ी ने पत्र परिषद लेकर जाहिर तौर पर उम्मीदवारों के लिए समर्थन घोषित किया है। ऐसे में भाजपा भी अभाविप के उम्मीदवारों के लिए जोर आजमाइश में लगी है। विवि के विविध प्राधिकरणों के समीकरणों पर गौर करें तो अभाविप और शिक्षण मंच का पलड़ा भारी है। इस विजय रथ काे रोकने के लिए महाविकास आघाड़ी अब जोर लगा रही है। 

कुछ संगठनों में बिखराव

इस बार चुनावी मैदान में कुछ संगठनों में बिखराव भी देखने को मिल रहा है। पिछले चुनाव में 2 सीटें जीतने वाले सीनेट परिवर्तन पैनल से अलग होकर नया युवा ग्रेजुएट फोरम बना है। फोरम ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। गौरतलब है कि, इन दस सीटों के लिए नागपुर, गोंदिया, भंडारा और वर्धा जिले में चुनाव होंगे। 

अभ्यास मंडल पर शिक्षण मंच का दबदबा
 राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के अभ्यास मंडल अध्यक्ष चुनाव में शिक्षण मंच का दबदबा नजर आया। हाल ही में यह चुनाव संपन्न हुए। जिसमें 35 मंडल में से 34 मंडल पर शिक्षण मंच के उम्मीदवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। जिससे एक बार फिर विवि की राजनीति में संगठन ने अपना वर्चस्व दर्शाया है। 
यह निर्विरोध चुने गए : जानकारी के अनुसार गणित अभ्यास मंडल अध्यक्ष के रूप में थॉमस के.टी., पदार्थ विज्ञान अभ्यास मंडल पर सुभाष बी. कोंडावार, रसायनशास्त्र अभ्यास मंडल पर रवीन मनोहर जुगादे, वनस्पति शास्त्र अभ्यास मंडल पर एम.एच. वेगड़, प्राणिशास्त्र अभ्यास मंडल पर सुरेश सी. मेसराम, सांख्यिकी अभ्यास मंडल पर संध्या धाबे, अंग्रेजी और भारतीय भाषा शास्त्र अभ्यास मंडल पर अखिलेश पेशवे, कम्प्यूटर विज्ञान अभ्यास मंडल पर महेंद्र ढोरे, स्थापत्य अभियांत्रिकी अभ्यास मंडल पर के.एन. कदम, मैकेनिकल अभियांत्रिकी अभ्यास मंडल पर  सी.सी. हांडा, इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी पर  पी.टी. करूले, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी पर एन.जी. बावणे, उपयोजित विज्ञान और मानवीकी पर  विजय तांगडे, गृहविज्ञान पर अपर्णा एस. ढोबले, औषधी निर्माण शास्त्र पर दिनेश चापले, कम्प्यूटर अभियांत्रिकी-लतेश मलिक, अकाउंट एंड स्टैटिस्टिक्स पर राजविलास कारमोरे अध्यक्ष बने हैं। ऐसे ही वाणिज्य विद्याशाखा पर प्रमोद फटिंग, बिजनेस मैनेजमेंट पर निरझर कुलकर्णी, अंग्रेजी व अन्य भाषाशास्त्र पर  गणेश चव्हाण, अंग्रेजी पाठ्यक्रम पर कपिल सिंघल, मराठी पर  राजेंद्र नाईकवाड़े, उर्दू पर फिरोज हैदर, अर्थशास्त्र पर सुधाकर झामरे, राज्य शास्त्र पर  प्रवीण भागड़ीकर, समाजशास्त्र पर प्रदीप मेश्राम, मानसशास्त्र पर  अन्सारी रुबीना, भूगोल पर  जगन्नाथ दड़वे, समाजकार्य पर नरेश कोलते, गृह पर नासेरी संपदा, संगीत अभ्यासमंडल पर  शुभदा मांडवगडे का बतौर अध्यक्ष चयन हुआ है। ऐसे ही शिक्षा अभ्यास मंडल पर राजश्री एस. वैष्णव, शारीरिक शिक्षा पर सुरेंद्र तिवारी व विधि पर डॉ. रविशंकर मोर निर्विरोध चुने गए हैं। ऐसे ही व्यापार अर्थशास्त्र पर रमेश निखाडे चुने गए हैं।  
 

Created On :   18 March 2023 11:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story