पर्यावरण और भारतीय संस्कृति का हुआ लोकापर्ण 

Environment and Indian culture publicized
पर्यावरण और भारतीय संस्कृति का हुआ लोकापर्ण 
भोपाल पर्यावरण और भारतीय संस्कृति का हुआ लोकापर्ण 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी, भोपाल द्वारा प्रकाशित डॉ आशीष भारती की पुस्तक ‘‘पर्यावरण और भारतीय संस्कृति’’ का लोकापर्ण सोमवार को  विद्या भारती क्षेत्रीय कार्यालय अक्षरा में एक गरिमामय समारोह में अकादमी के निदेशक अशोक कडेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विद्या भारती के अखिल भारतीय सहसंगठन मंत्री राम अरावकर, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. भीम राव अम्बेडकर, विश्व विद्यालय के कुलाधिपति डॉ प्रकाश बरतुनिया सारस्वत अतिथि तथा प्रो. रविन्द्र कान्हेरे, अध्यक्ष, प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति म.प्र. की अध्यक्षता रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरावकर द्वारा कहा गया कि इस प्रकार का साहित्य आज के समय की आवश्यकता है। डॉ बरतुनिया ने बताया कि पुस्तक में पर्यावरण को भारतीय संस्कृति के नजरिये से प्रस्तुत कर एक उल्लेखनीय कार्य किया गया है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. कान्हेरे ने बताया कि पुस्तक में पर्यावरण को खंड-खंड न मान कर एक समग्र दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। नवीन शिक्षा नीति लागू करने में भारत का गौरव एवं संस्कृति महत्व को रेखांकित करती इस प्रकार की पुस्तके सहयोगी होंगी। 

इस अवसर पर आईएएस, सुरेश जैन, डॉ प्रेम भारती, डॉ महेश सक्सेना, शिरोमणी दुबे, पंकज चतुर्वेदी, देवकी नंदन चौरसिया जैसे मूर्धन्य साहित्यकार एवं सुधीजन भी उपस्थित रहे।

Created On :   26 Dec 2022 7:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story