नागपुर में शाम को हुई बारिश से और बढ़ी उमस

Evening rain in Nagpur increased the humidity
नागपुर में शाम को हुई बारिश से और बढ़ी उमस
मौसम नागपुर में शाम को हुई बारिश से और बढ़ी उमस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोमवार को दिन में गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। झमाझम बारिश तो नहीं हुई, लेकिन जितनी बारिश हुई, उससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई भारी उमस के चलते लोग हलाकान हो गए हैं।   रविवार की तुलना में सोमवार को पारा चढ़ा हुआ था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की वृद्धि हुई। दिन में गर्मी का एहसास हुआ। शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने के बाद  थोड़ी ठंडक महसूस हुई। नागपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मूसलाधार बारिश में समय
मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ में प्री-मानसून का आगाज हो चुका है। जिले में  कई जगह बारिश हुई। बादल छाए रहेंगे और अब बारिश का दौर भी जारी रहेगा। हालांकि मूसलाधार बारिश होने को अभी समय है। शाम को हुई बारिश से जमीन अभी पूरी तरह ठंडी नहीं हुई है। मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पारा थोड़ा और नीचे आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। हवा में नमी होने से बादल छा रहे हैं। धूप निकलने पर उमस परेशान करेगी।

Created On :   14 Jun 2022 4:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story