विदर्भ में हर माह हो रही एक बाघ और तेंदुए की मौत

Every month one tiger and leopard die in Vidarbha
विदर्भ में हर माह हो रही एक बाघ और तेंदुए की मौत
कुछ हादसे , कुछ का शिकार विदर्भ में हर माह हो रही एक बाघ और तेंदुए की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सही नीति व विभिन्न योजनाओं के चलते बाघ और तेंदुए की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन जान भी गंवा रहे हैं।  संख्या में इजाफा होने के कारण बाघ और तेंदुआ गांव के समीप पहुंचने से जहां इंसानों को खतरा पैदा हो रहा है, वहीं वन्यजीवों की भी जान पर बन रही है। केवल विदर्भ में हर महीने एक बाघ व एक तेंदुए की मौत हो रही है। नवंबर से फरवरी तक 5 बाघ और 5 तेंदुए की मौत हुई है जिसमें कुछ हादसे में मारे गए हैं, लेकिन ज्यादातर का अवैध शिकार हुआ है। 

इस तरह गई बाघों की जान
20 नवंबर को पेंच व्याघ्र प्रकल्प के अंतर्गत एक आरोपी को पकड़ा था, जिसने एक बाघ का शिकार कर उसके अंगों की तस्करी करनी चाही थी। इसी तरह 12 जनवरी को एक पेंच व्याघ्र प्रकल्प पेंच टाइगर रिजर्व में कोडु तालाब में एक बाघ का शव तैरते अवस्था में मिला था। इसके पंजे और सिर भी काटे गए थे। जांच के बाद इसे मारने वाले 4 आरोपी को पकड़ा गया था। गोरेवाड़ा बचाव केन्द्र में भी 14 फरवरी को एक बाघ की मौत हो गई थी। यह बाघ चंद्रपुर से रेस्क्यू कर लाया था। अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई थी। जनवरी माह में ही पेंच व्याघ्र प्रकल्प अंतर्गत खुर्सापार में एक शावक मृत अवस्था में मिला था।  इस शावक को बाघिन द्वारा मुंह में पकड़ने से मौत हुई थी।

मारे गए 5 तेंदुए  
10 दिसंबर को कलमेश्वर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मोहपा वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। उसकी मौत महीने हो गए थे। इसी तरह 22 नवंबर को रामटेक वन परिक्षेत्र में कान्हा पिंपरी अंतर्गत एक किसान के खेत में तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया था। 20 नवंबर को साकोली से रायपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई थी। 6 नवंबर को नागपुर के पास वर्धा रोड पर एक अस्पताल के पास गाड़ी से जख्मी तेंदुए की भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 10 जनवरी को नरखेड़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदुए की मौत हुई है।

कब और कहां हुई तेंदुओं की मौत
6 नवंबर       नागपुर - वर्धा रोड     
20 नवंबर     साकोली-रायपुर मार्ग 
22 नवंबर      रामटेक वन परिक्षेत्र
10 दिसंबर     कलमेश्वर वन परिक्षेत्र 
10 जनवरी     नरखेड़ वन परिक्षेत्र
कब और कहां हुई बाघों की मौत
20 नवंबर       पेंच व्याघ्र प्रकल्प  
12 जनवरी     पेंच व्याघ्र प्रकल्प 
00 जनवरी    पेंच व्याघ्र प्रकल्प  
14 फरवरी       गोरेवाड़ा बचाव केन्द्र 

 

Created On :   15 Feb 2023 1:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story