सैनिटाइजर का ज्यादा उपयोग स्कीन को पहुंचा सकता है नुकसान

Excessive use of sanitizer can damage skin
सैनिटाइजर का ज्यादा उपयोग स्कीन को पहुंचा सकता है नुकसान
सैनिटाइजर का ज्यादा उपयोग स्कीन को पहुंचा सकता है नुकसान

डिजिटल डेस्क नागपुर। कोरोना महामारी दुनिया में तेजी से फैल रही है। महामारी से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। कोविड-19 के लिए हाथों को सैनिटाइजर से संक्रमण मुक्त करने की भी सलाह दी जा रही है, लेकिन दूसरी ओर विशेषज्ञों का मानना है, कि सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से एलर्जी, रुखापन और खुजली भी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में मौजूद 90 प्रतिशत हैंड सैनिटाइजर अच्छी गुणवत्ता के नहीं हैं। सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसमें खुशबू के लिए फैथलेट्स नामक रसायन का इस्तेमाल होता है, इसकी मात्रा जिनमें ज्यादा होती है, वे हानिकारक होते हैं। ये सैनिटाइजर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम करते हैं। सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बजाय विशेषज्ञांे ने साबून से हाथ धोने पर जोर दिया।

सैनिटाइजर के साथ लगाए मॉइश्चराइजर
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जयंत मुखी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हाथ को बार-बार धोना जरूरी है। घर में साबून और पानी  से हाथ धोना ज्यादा बेहतर होता है। सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से एलर्जी, अंगुलियों के बीच में रुखापन आ जाता है, त्वचा लाल होने लगती है और छोटे-छोटे दाने भी हो सकते हैं। इससे प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। सैनिटाइजर के उपयोग के बाद मॉइश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। कार्यालयों  में लिक्विड सोप उपयोग कर सकते हैं।

घर के बाहर करें सैनिटाइजर का उपयोग 
पीडियाट्रिशियन डॉ. सुनील बजाज ने बताया कि घरों में भी लोग सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन घर में हाथ धोने के लिए साबुन का ही इस्तेमाल करें। घर के बाहर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सैनिटाइजर का उपयोग कर महिलाएं खाना बनाती हैं, लेकिन इससे नुकसान हो सकता हैं। कुछ भी काम करने के पहले हाथ को धो लें। सैनिटाइजर में केमिकल्स होते हैं। डॉ. बजाज ने कहा कि हाथ धोने के लिए साबून उपयोग करना चाहिए।

Created On :   14 May 2020 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story