फेसबुक फ्रेंड शादी के नाम पर 4 साल तक करता रहा दुष्कर्म

Facebook friend molested for 4 years in the name of marriage
फेसबुक फ्रेंड शादी के नाम पर 4 साल तक करता रहा दुष्कर्म
फेसबुक फ्रेंड शादी के नाम पर 4 साल तक करता रहा दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर ( वाड़ी ) । फेसबुक पर फ्रेंड बना। इसके बाद प्रेम प्रसंग की शुरुआत हुई। युवती ने भी भरोसा किया। अब भरोसा टूटा तो युवती पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। आरोप है कि 4 साल तक शादी का झांसा देकर युवक दुष्कर्म करता रहा।  वाड़ी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। अब पूरे परिवार सहित वाड़ी थाने के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। उधर, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की है। पीड़ित युवती ने पत्रकार वार्ता में अपने साथ हुई नाइंसाफी की पूरी कहानी बताया। उसने बताया कि 2016 से प्रेम प्रकरण की शुरुआत हुई।

आरोप है कि युवक के घर वालों ने दलित होने के कारण शादी से इनकार कर दिया। बावजूद इसके युवक पीड़िता को लेकर वानाडोंगरी में किराया के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगा था। वर्ष 2018 में वह दो माह की गर्भवती भी रही। जबरन अबॉर्शन कराया गया। बाद में युवक ने भी शादी से इनकार कर दिया। 27 जुलाई को युवक के खिलाफ वाड़ी थाने में गई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच, पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का भी प्रयास किया। पत्रकार वार्ता में पीड़िता ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 

Created On :   27 Aug 2020 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story