धान की फसल बर्बाद होने व कर्ज में डूबे किसान ने दी जान

Farmer killed in paddy crop due to ruin and debt
धान की फसल बर्बाद होने व कर्ज में डूबे किसान ने दी जान
धान की फसल बर्बाद होने व कर्ज में डूबे किसान ने दी जान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तहसील के ग्राम पंचायत महादुला में किसान ने आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि बैंक के कर्ज और धान की फसल खराब होने के कारण उसने यह कदम उठाया। 

बैंक व बचत समूह से लिया था कर्ज
अश्विन मरोतराव काठोके (44) की रामटेक-तुमसर मार्ग स्थित महादुला में खेती है। इस सत्र धान की फसल के लिए अश्विन ने बैंक ऑफ इंडिया, शीतलवाड़ी, रामटेक शाखा से करीब 1.25 लाख, पत्नी के नाम पर बचत समूह से कर्ज, कुछ ग्रामीणों से उधार व खाद व बीज भी उधार लिए थे। अश्विन ने धान की रोपाई की थी, लेकिन तुड़तुड़या नामक रोग लगने से फसल बर्बाद होने लगी। कर्ज व फसल बर्बाद होने से अश्विन पिछले कई दिनों से परेशान था। आखिरकार आर्थिक व मानसिक परेशानी से तंग आकर शनिवार को उसने आत्महत्या कर ली। अश्विन अपने पीछे पत्नी रेखा व दो पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गया। सूचना मिलते ही रामटेक पुलिस मौके पर पहुंची व पंचनामा किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अश्विन का अंतिम संस्कार किया गया।

मिले परिजनों से 
रामटेक विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नेता उदय सिंह उर्फ गज्जू यादव ने अश्विन के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही पालकमंत्री नितीन राऊत से चर्चा कर शासकीय मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिनेश काठोके, उपसरपंच, सुशील रहाटे, भागवत काठोके, शरद डंडुरे, महेंद्र काठोके, सोमाजी डंडुरे, राजेश काठोके, गेंदलाल मोहने, बंडू काठोके, पंकज काठोके, उमेश मोहने आदि उपस्थित थे।

Created On :   9 Nov 2020 5:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story