कर्जमाफी के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा किसानों का मोर्चा

Farmers front reached Tehsil office for loan waiver
कर्जमाफी के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा किसानों का मोर्चा
मांग कर्जमाफी के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा किसानों का मोर्चा

डिजिटल डेस्क,  वरोरा(चंद्रपुर) । राज्य में भाजपा सेना युति  सरकार और उसके बाद आई उद्धव ठाकरे और नेतृत्व महाविकास आघाड़ी सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज किसान सम्मान योजना और म. फुले कर्जमुक्ति योजना से वरोरा भद्रावती तहसील के सैकड़ों किसान वंचित हैं। उसी प्रकार नियमित कर्ज अदा करने वाले 3500 किसान 50 हजार प्रोत्साहन राशि से वंचित हैं। इसलिए किसानों को कर्जमाफी देने की मांग के लिए मनसे जिलाध्यक्ष राहुल बालमवार, उपाध्यक्ष राजू कुकडे के नेतृत्व में वरोरा के डा. आंबेडकर चौक से तहसील कार्यालय तक बैलगाड़ी जनाक्रोश मोर्चा दोपहर 1.30 बजे पहुंचा। इसके बावजूद ध्यान न दिए जाने पर मुंबई मंत्रालय के सामने ठिया आंदोलन की चेतावनी दी है।
 

Created On :   16 March 2023 2:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story