"बीज महोत्सव' में किसानों ने सीखे सफल खेती के गुर

Farmers learned the tricks of successful farming in the Seed Festival
 "बीज महोत्सव' में किसानों ने सीखे सफल खेती के गुर
अमरावती  "बीज महोत्सव' में किसानों ने सीखे सफल खेती के गुर

डिजिटल डेस्क,अमरावती।  किसानों के प्रति भाऊसाहब उपाख्य डॉ. पंजाबराव देशमुख के अविस्मरणीय कार्य का अनुसरण करते हुए शिवाजी कृषि महाविद्यालय के डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषक भवन में बीज महोत्सव का आयोजन किया गया। किसानों के साथ धोखाधड़ी न हो तथा उन्हें बीज संंबंधित सही जानकारी प्राप्त होने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बीज महोत्सव का आयोजन किया। दिन के तापमान में वृद्धि, मौसम में अप्रत्याशित परिवर्तन कम या तेज धूप सीधे फसल की पैदावार और उत्पादकता को प्रभावित कर रहा है। बीज एक बुनियादी आवश्यकता है, यदि सही किस्म के बीज का चयन किया जाए तो यह उपज को लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। इसकी जानकारी किसानों को महोत्सव में दी गई। 

महोत्सव में किसानों को नई-नई किस्म की जानकारी होने तथा विविध कंपनी के स्टॉल, शुध्द बीज का महत्व, भौतिक व अनुवांशिक शुध्दता, बीज अंकुरण जांच आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। बीज महोत्सव में किसानों के लिए विविध किस्म के बीज अवलोकन के लिए उपलब्ध करवाए गए। इस दौरान महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने किसानों का मार्गदर्शन किया। इस समय शिवाजी कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नंदकिशोर चिखले, प्रा. राजेंद्र पाटील, प्रा. अनिल बंड सहित सभी प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे। 

विविध प्रकार के अनाज  से बनायी आकर्षक रंगोली :  किसानों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ विद्यार्थियों ने विविध प्रकार के अनाज से आकर्षक रंगोली बनाई। गेहूं, चावल, जवस, दाल तथा अन्य अनाज का उपयोग कर रंगोली साकार की । 
 

Created On :   30 March 2022 3:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story