पुणे की येरवडा जेल से फरार हुए पांच कैदी

Five prisoners escaped from Yerwada jail in Pune
पुणे की येरवडा जेल से फरार हुए पांच कैदी
पुणे की येरवडा जेल से फरार हुए पांच कैदी

डिजिटल डेस्क , मुंबई। पुणे की येरवडा जेल में बंद पांच विचाराधीन कैदी  खिड़की में लगी सलाखें तोड़कर फरार हो गए हैं। फरार आरोपियों में से तीन के खिलाफ संगठित अपराध विरोधी कानून मकोका के तहत हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज है।  पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फरार आरोपियों के नाम अक्षय चव्हाण, देवगन चव्हाण, गणेश  चव्हाण, अजिंक्य कांबले और  सनी पिंटो हैं। सभी कैदी बुधवार देर रात जेल की नई इमारत के कमरा नंबर 5 की खिड़की की लोहे की छड़ काटकर भागे। जेल प्रशासन के मुताबिक फरार हुए सभी आरोपी नए कैदी थे।

नियमों के मुताबिक इन सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था और रिपोर्ट आने तक उन्हें जेल के पास बनाए गए अस्थायी हॉस्टल में रखा गया था। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें मुख्य जेल में डाल जाता लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।  आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सभी पुलिस स्टेशनों में उनकी तस्वीरें भेज दी गई है।  फरार हुए  अक्षय, गणेश और देवगन पर मकोका के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि लॉकडाउन के चलते आरोपी ज्यादा दूर तक नहीं भाग पाएंगे और उन्हें जल्दी ही दबोच लिया जाएगा। 

Created On :   16 July 2020 7:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story