वाहनों में फ्लेक्स फ्यूल इंजन अनिवार्य होगा : गडकरी

Flex fuel engine will be mandatory in vehicles: Gadkari
वाहनों में फ्लेक्स फ्यूल इंजन अनिवार्य होगा : गडकरी
प्रोत्साहन वाहनों में फ्लेक्स फ्यूल इंजन अनिवार्य होगा : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि भविष्य में पेट्रोल वाहनों के इंजन फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित होंगे। पेट्रोल या इथेनाल पर चलने वाले वाहनों के लिए फ्लेक्स फ्यूल इंजन लगाना अनिवार्य किया जाएगा। प्रदूषण पर नियंत्रण व जैविक ईंधन को प्रोत्साहन देने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है। बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल और मेथनॉल या एथनॉल को मिलाकर बनने वाला एक वैकल्पिक ईंधन है।  ब्राजील, कनाडा और अमेरिका में अधिकांश ऑटोमोबाइल कंपनियां लचीला- ईंधन इंजन वाले वाहनों का निर्माण करती हैं।

प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या 
रिसिलिएंट के 116 वें वार्षिक सत्र में गडकरी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली व अन्य महानगरों में प्रदूषण बड़ी समस्या है। डीजल व पेट्रोल से सर्वाधिक प्रदूषण है। देश में 12 लाख करोड़ का कच्चा तेल आयात किया जाता है। आयात कम करने के लिए इथेनाल जैसे जैविक ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। गेहूं, चावल, मक्का, गन्ना से इथेनाल निर्माण को मंजूरी दी गई है। इथेनाल से प्रदूषण नहीं होता है। अनाज के अलावा कोयला से भी इथेनाल बनाया जाता है। वह अर्थव्यवस्था विकसित करने का प्रयास चल रहा है। धान के तनस से सीएनजी तैयार करना संभव है। मालवाहक ट्रक  सार्वजनिक परिवहन की बसों को एलएनजी पर रूपांतरित करना आवश्यक है। इलेक्ट्रिक वाहन चलने लगे हैं। इसके लिए लिथियम आयन बैटरी 87 प्रतिशत भारत में बनती है।

Created On :   1 Oct 2021 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story