16 से एक बार फिर शुरू हो रही इंदौर की उड़ान

Flight to Indore starting once again from 16
16 से एक बार फिर शुरू हो रही इंदौर की उड़ान
16 से एक बार फिर शुरू हो रही इंदौर की उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंडिगो एक बार फिर इंदौर के लिए 16 दिसंबर से उड़ान आरंभ करने जा रही है। इंदौर से दिल्ली के बाद यह विमान जयपुर जाएगा। जानकारी के अनुसार, इंडिगो का विमान नागपुर विमानतल से सुबह 9 बजे उड़ान भरेगा। सुबह 10.20 बजे यह विमान इंदौर पहुंचेगा। यहां से अगली उड़ान दिल्ली के लिए भरेगा। इसके बाद दिल्ली से उड़ान भरकर रात 9.20 बजे यह विमान जयपुर पहुंचेगा। वहीं, इंदौर से दोपहर 3 बजे उड़ान भरकर दाेपहर 4.20 बजे नागपुर पहुंचेगा। लॉकडाउन के बाद इंडिगो ने नागपुर से इंदौर की उड़ान को आरंभ किया था, लेकिन यात्रियों के अभाव के चलते सेवा बंद कर दी थी। एक बार फिर से इंदौर की उड़ान 16 दिसंबर से आरंभ हो रही है।

Created On :   7 Dec 2020 4:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story