जिला स्तरीय समिति का हुआ गठन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती की अवसर पर युवा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 से 10:30 बजे तक सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने युवा दिवस पर उक्त कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में जिला कलेक्टर अध्यक्ष होंगे जबकि पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक, जिला परियोजना समन्वयक, जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाइट प्राचार्य, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण और जिला कार्यक्रम अधिकारी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा समिति में श्री प्राणनाथ मंदिर ट्रस्ट, पतंजली योग समिति, गायत्री परिवार, ब्रम्हकुमारी आश्रम और राजीव गांधी खेल क्लब के प्रतिनिधि भी सदस्य बनाए गए हैं।
Created On :   7 Jan 2023 8:08 PM IST