दुखद: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दो दिन पहले एम्स में हुए थे भर्ती

दुखद: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दो दिन पहले एम्स में हुए थे भर्ती

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे रघुवंश प्रसाद का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें ICU वार्ड में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रघुवंश बाबू के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है। सियासी गलियारे शांत हो गए हैं। 

रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 32 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने दिल्ली एम्स के आईसीयू से अपना इस्तीफा रांची रिम्स में अपना इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव को भेजा था। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा था। "जन नायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं, पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आम जनता ने बड़ा स्नेह दिया, मुझे क्षमा करें। 

वहीं, रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहर दुख जताया है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, "प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है, लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं. बहुत याद आएंगे। 

 

बिहार के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह वे अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उनको नमन करता हूं। रघुवंश के जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ। जमीन से जुड़ा व्यक्तिव गरीबी को समझने वाला व्यक्तिव, पूरा जीवन बिहार के संघर्ष में बिताया। जिस विचारधारा में वे पले बड़े जीवन भर उसको जीना का उन्होंने प्रयास किया। मैं जब भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। उसकाल के समय से मेरा उनका परिचय रहा। 


बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह आरजेडी में एक ऐसे नेता थे जो पार्टी अगर गलत ट्रैक पर जा रही होती तो तुरंत उसे संभाल लेते थे। आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सामने वैसे तो किसी की मुंह खोलने की हिम्मत नहीं होती थी, लेकिन रघुवंश प्रसाद सिंह इन सब से अलग थे और लालू प्रसाद यादव भी उनकी बातों को मानते थे।

Created On :   13 Sep 2020 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story