लखनऊ भागने की कोशिश कर रहे चार कोरोना संक्रमित पकड़ाए

Four coronas caught trying to escape to Lucknow
लखनऊ भागने की कोशिश कर रहे चार कोरोना संक्रमित पकड़ाए
लखनऊ भागने की कोशिश कर रहे चार कोरोना संक्रमित पकड़ाए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे में  सतर्क अधिकारियों के चलते हवाई जहाज से उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के 4 कोरोना संक्रमित सदस्यों को एयरपोर्ट से पकड़ लिया गया। सभी लोग मुंबई के एक अस्पताल में दाखिल होने का बहाना कर निकले थे। लेकिन बाद में पता चला कि वे फ्लाइट पकड़कर लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना एयरपोर्ट तक पहुंचाई। जिसके बाद सभी को रोक लिया गया। उन्हें वापस मुंब्रा पहुंचा दिया गया है। चारों मुंब्रा के कौस इलाके के रहने वाले बताए जाते  हैं। 

मुखिया की 25 जून को हुई थी मौत 
परिवार के 54 वर्षीय मुखिया की 25 जून को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी 50 वर्षीय पत्नी और 27, 25 और 23 साल के तीन बेटों का भी टेस्ट किया गया। 1 जुलाई को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कौसा की स्वास्थ्य अधिकारी हेमांगी घोड़े ने परिवार को फोन कर पूछा कि क्या उन्हें अस्पताल में दाखिल होना है। परिवार ने कहा कि वे मुंबई स्थित सेवेनहिल्स अस्पताल में दाखिल होने जा रहे हैं। लेकिन हेमांगी को उन पर शक हो गया। अस्पताल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यहां वे लोग नहीं आए। परिवार को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और घर भी बंद था। पुलिस और हवाई अड्डे पर सतर्कता सन्देश भेजे गए इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी सर्विलांस टीम ने आरोग्य सेतु एप की मदद से चारों को ढूंढ निकाला।
 

Created On :   6 July 2020 7:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story