गडकरी ने केन्द्र से की मनपा आयुक्त मुंढे की शिकायत

Gadkari complains to Manpa Commissioner Munde from the Center
गडकरी ने केन्द्र से की मनपा आयुक्त मुंढे की शिकायत
गडकरी ने केन्द्र से की मनपा आयुक्त मुंढे की शिकायत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे अब गली से लेकर दिल्ली तक नेताओं के आंख की किरकिरी बन गए हैं। महापौर संदीप जोशी की ओर से आयुक्त मुंढे की सदर थाने में शिकायत करने के बाद अब नागपुर के सांसद व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने उनकी केंद्र सरकार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नितीन गडकरी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी व केंद्रीय कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को शिकायत पत्र भेजकर मनपा आयुक्त मुंढे पर स्मार्ट सिटी प्रकल्प में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

दस्तावेजों में हेराफेरी तक के आरोप
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दोनों मंत्री को लिखे शिकायत पत्र में कहा कि मनपा आयुक्त ने गलत तरीके से स्मार्ट सिटी प्रकल्प के सीईओ पद पर कब्जा बनाए रखा है। इसके लिए दस्तावेजों में हेराफेरी की है। दस्तावेजों में गड़बड़ी कर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से आर्थिक व्यवहार किया है। बैंक को भी गुमराह करने का आरोप लगाया है। स्मार्ट सिटी प्रकल्प के चेयरमैन प्रवीण परदेसी के पत्र की भी गलत जानकारी देने का उल्लेख शिकायत में किया है। पत्र में कहा कि नागपुर स्मार्ट एन्ड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. (एनएसएससीडीसीएल) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर  की जनवरी से अब तक एक भी बैठक नहीं हुई है।  मुंढे ने गलत निर्णय लेकर कई टेंडर रद्द किए हैं। स्मार्ट सिटी प्रकल्प की निधि का दुरुपयोग किया गया है।

संविदा पर रखे गए कर्मचारियों को गैरकानूनी ढंग से बर्खास्त किया
गडकरी ने लिखा है कि संविदा पर रखे गए कर्मचारियों को गैरकानूनी ढंग से बर्खास्त किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रकल्प की निधि से छेड़छाड़ और दुरुपयोग करने को लेकर मनपा आयुक्त के िखलाफ कार्रवाई की मांग की है। महापौर संदीप जोशी ने इस गड़बड़ी के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मनपा आयुक्त के खिलाफ शिकायत दी है।

मुंढे के विरोध में पुलिस आयुक्त से मिले भाजपा नेता, कार्रवाई की मांग
मुंढे पर बैंक से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को शहर भाजपा नेताओं ने पुलिस आयुक्त डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय से मुलाकात की। शिष्टमंडल में भाजपा अध्यक्ष व विधायक प्रवीण दटके, ना.गो. गाणार, गिरीश व्यास, प्रा. अनिल सोले, विकास कुंभारे, मोहन मते शामिल थे। 

Created On :   1 July 2020 6:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story